फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2022: बिरासिनी मंदिर में नवरात्र की तैयारियां पूर्ण, नौ दिनों में महाकाली का होगा विशेष श्रृंगार

Mon, 26 Sep 2022 09:52 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

दुर्गोत्सव के दौरान प्रशासन ने समितियों से शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। समितियों से कहा गया है कि वे असुरक्षित तरीके से बिजली के कनेक्शन न लें। पण्डालों में धीमी आवाज में धार्मिक गीत बजाएं।
विज्ञापन
बिरासिनी मंदिर में विशेष तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बिरासिनी मंदिर में नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में भक्त देवी के दर्शन करने पहुंचते हैं। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर में कलश स्थापना की गई, नवरात्र के पहले दिन देवी की विशेष श्रृंगार किया गया। शहर में नवरात्रि को लेकर लोगों में खासा उत्साह है शारदीय नवरात्रि को लेकर नगर के सभी दुर्गा उत्सव समितियों ने विशेष तैयारियां कर ली हैं। पण्डालों को आकर्षक रूप देने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन


नगर में इस बार कई स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर समितियों के सदस्यों में उत्साह नजर आ रहा है। शहर में अधिकांश प्रतिमाएं बैठकी को तो कुछ स्थानों पर पंचमी को स्थापित की जाएंगी। दुर्गोत्सव के दौरान प्रशासन ने समितियों से शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। समितियों से कहा गया है कि वे असुरक्षित तरीके से बिजली के कनेक्शन न लें। पण्डालों में धीमी आवाज में धार्मिक गीत बजाएं तथा आवश्यकता पडऩे पर प्रशासन की मदद लें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें