फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narsinghpur News: नर्मदा के बरमान घाट पर नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत, नरसिंहपुर में मातम

Wed, 04 Mar 2026 10:58 PM IST
नरसिंहपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर

सार

बरमान घाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से 24 वर्षीय संभव हरियानी और 25 वर्षीय सौरभ चावला की मौत हो गई। दोनों नरसिंहपुर के सिंधी कॉलोनी निवासी थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की, सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठे हैं।
विज्ञापन
नर्मदा में डूबे युवक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरमान स्थित मां नर्मदा रेत घाट पर बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। स्नान करने पहुंचे दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 2 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। हादसे के बाद सिंधी कॉलोनी सहित स्टेशन गंज इलाके में शोक का माहौल है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कृष्णा वार्ड निवासी संभव हरियानी (24), पिता कैलाश हरियानी और सौरभ चावला (25), पिता अनिल चावला ‘अन्नू’, अपने दो अन्य मित्रों के साथ बरमान घाट पर नहाने पहुंचे थे। नहाते समय अचानक दोनों युवक गहरे पानी की ओर बढ़ गए। पानी का बहाव और गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण वे डूबने लगे।

घाट पर मौजूद नाविकों और स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हैवान निकला ससुर: NRI बेटे की गैरमौजूदगी में बहू से किया दुष्कर्म, पति और सास ने इज्जत का डर दिखाकर कराया चुप

एक ही मोहल्ले के थे दोनों युवक
दोनों मृतक नरसिंहपुर के सिंधी कॉलोनी क्षेत्र के रहने वाले थे। एक ही इलाके के दो युवकों की अचानक मौत की खबर मिलते ही मोहल्ले में सन्नाटा छा गया। अस्पताल परिसर में परिजनों और परिचितों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


घाटों पर सुरक्षा इंतजामों की कमी
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरमान घाट पर कई जगह गहराई अधिक है, लेकिन चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा प्रबंध पर्याप्त नहीं हैं। गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में लोग नहाने और घूमने के लिए यहां पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में गहरे पानी में चले जाने को हादसे की वजह माना जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे नरसिंहपुर शहर में शोक की लहर है और लोग पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें