फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो ससुराल-मायके ने ठुकराया; आठ दिन बाद दर्ज हुई FIR

Wed, 04 Mar 2026 10:49 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर के महाराजपुर क्षेत्र में विवाहित महिला ने पति के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। गर्भवती होने पर पति और मायके ने साथ छोड़ दिया। पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने के आरोप भी लगे। 181 हेल्पलाइन हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई।
विज्ञापन
थाना महाराजपुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला ने अपने पति के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने के बाद उसे पति और मायके वालों, दोनों ने अपनाने से इनकार कर दिया। यही नहीं, पीड़िता ने पुलिस पर भी मामले को दबाने और समझौते का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


दोस्ती की आड़ में किया दुराचार
पीड़िता के अनुसार, महाराजपुर थाना क्षेत्र के निवासी दामोदर आठ्या का उसके घर आना-जाना था। आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। जब इस बात का खुलासा हुआ, तो पीड़िता के पति ने उसे साथ रखने से मना कर दिया। वहीं, आरोपी दामोदर भी अपनी जिम्मेदारी से मुकर गया।

ये भी पढ़ें- हैवान निकला ससुर: NRI बेटे की गैरमौजूदगी में बहू से किया दुष्कर्म, पति और सास ने इज्जत का डर दिखाकर कराया चुप
विज्ञापन


पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप
पीड़िता का कहना है कि वह न्याय के लिए पहले भी महाराजपुर थाने गई थी, लेकिन पुलिस ने उसकी फरियाद सुनने के बजाय आरोपी पक्ष को थाने बुला लिया। महिला का आरोप है कि वह अनपढ़ है, जिसका फायदा उठाकर पुलिस ने दबाव में उससे राजीनामा पत्र पर हस्ताक्षर करा लिए।
आरोपियों को डेढ़ महीने की मोहलत दी गई और उसे घर रखने का झूठा आश्वासन दिलाया गया। बाद में आरोपी और उसके भाई लालचंद आठ्या ने उसे जान से मारने की धमकी दी और गर्भपात कराने का दबाव बनाया। पीड़िता का कहना है कि मेरा पांचवां महीना चल रहा है, डॉक्टर ने गर्भपात से मना कर दिया है। न ससुराल वाले रख रहे हैं और न ही मायके वाले। मैं कहाँ जाऊं।
विज्ञापन


हेल्पलाइन 181 के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई
हर तरफ से निराश होने के बाद पीड़िता ने 181 महिला हेल्पलाइन पर अपनी आपबीती सुनाई। हेल्पलाइन के सक्रिय होने के बाद सोमवार को पुलिस हरकत में आई। महाराजपुर थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें