फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरसिंहपुर: स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ओवरलोड बस, एक की मौत, 40 मुसाफिर घायल, सीएम ने जताया शोक

Sun, 01 May 2022 04:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर

सार

नरसिंहपुर में बस पलटने के एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हुए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस की स्टीयरिंग फेल होने से हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
नरसिंहपुर बस सर्विस जबलपुर से यात्रियों को लेकर गोटेगांव होते हुए नरसिंहपुर की तरफ जा रही थी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरसिंहपुर जिले में बस पलट गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हुए हैं। इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। बताया जा रहा है कि हादसा स्टीयरिंग फेल होने से हुआ है। हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक जताया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा जबलपुर मार्ग पर गोटेगांव के पास दत्त के बंगला के पास हुआ है। नरसिंहपुर बस सर्विस जबलपुर से यात्रियों को लेकर गोटेगांव होते हुए नरसिंहपुर की तरफ जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस स्टीयरिंग फेल होने से अनियंत्रित हुई और सड़क से उतरी गई। पास में एक खेत के किनारे पलट गई। हादसा होते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी गई। पुलिस और नगर पालिका के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल भिजवाया।

हादसे में नरसिंहपुर निवासी एक युवती मुस्कान पिता देवेंद्र मेहरा (22) की मौत हो गई। घटना में करीब 40 लोग घायल बताए जा रहे है, इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी स्वास्थ्य केंद्र श्रीधाम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


घायलों का कहना है कि 52 सीट की क्षमता वाली बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। बस जैसे ही दत्त के बंगला के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर रोड से नीचे चली गई और आगे जाकर खेत में पलट गई। हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को हादसे में घायल अन्य लोगों के उचित उपचार करने के निर्देश देते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें