फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: आजाद के पांच सितारा वाले बयान पर मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले - पहले ही कहा था कांग्रेस डूब रही है

Mon, 23 Nov 2020 01:11 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विज्ञापन

मध्यप्रदेश: आजाद के पांच सितारा वाले बयान पर मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले-पहले ही कहा था कांग्रेस डूब रही है

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के एक बयान से सियासी भूचाल आ गया है। आजाद ने रविवार को कहा था कि कांग्रेस के नेता आम लोगों से पूरी तरह से कटे हुए हैं और पार्टी में ‘पांच सितारा संस्कृति’ घर कर गई है। उनके इस बयान पर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसा और कहा, 'हमने तो पहले ही कहा था, कांग्रेस डूब रही है।' 

मिश्रा ने आगे कहा, 'शायद नबी ने गुलाम को आजाद होने के लिए कहा होगा। हम तो पहले से ही कहते थे कि कांग्रेस रसातल में जा रही है। अब गुलाम नबी, कपिल सिब्बल और चिदंबरम जी सबको कारण बता रहे हैं।' मप्र के गृह मंत्री ने  कहा, 'लेकिन हमें नहीं लगता कि कांग्रेस का नवीनीकरण हो सकता है। पूज्य महात्मा गांधी ने तो उसी समय कहा था कांग्रेस को समाप्त कर दो। शायद तब की बात अब असर करे।' 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पांच सितारा संस्कृति हो गई है कांग्रेस की आदत, इससे नहीं जीते जाते चुनाव: गुलाम नबी आजाद 

'ए सूटेबल बॉय' पर कानूनी कदम उठाने की तैयारी
हाल ही में, नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'ए सूटेबल बॉय' को लेकर विवाद हो गया। दरअसल, कई लोगों ने वेब सीरीज पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इस सीरीज में चुंबन वाले दृश्य को लेकर भाजपा नेता ने रीवा में शिकायत दर्ज करवाई है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शिकायत के बाद अधिकारियों को कंटेट देखने के निर्देश दिया था। 

वहीं, गृह मंत्री ने वेब सीरीज को लेकर कहा, 'उसमें कुछ भी 'सूटेबल' नहीं लगा मुझे। हमारे मंदिर के अंदर कोई भी चुंबन का दृश्य फिल्माया जाए और पीछे से रामधुन बजाई जाए। मैं इसको अच्छा नहीं मानता, इसके लिए अन्य स्थान भी हैं। '

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: विवादों में वेब सीरीज 'ए सूटेबल बॉय', लव जिहाद के आरोप पर जांच के निर्देश 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैंने विधि विभाग और गृह विभाग की आज बैठक बुलाई है और इस पर हम कानूनी रूप से क्या कर सकते हैं, विचार करेंगे। डीपीओ भोपाल और रीवा परस्पर आज ही बात करने वाले हैं और उसके बाद ही हम किसी निष्कर्ष पर आएंगे।
 

‘गौमाता’ सेस वसूलने को 'गाय कर' कहना गलत
दूसरी तरफ, मध्यप्रदेश सरकार गायों के कल्याण के लिए धन जुटाने को ‘गौमाता’ सेस वसूलने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'गौमाता के कल्याण के लिए धन जुटाने को मैं कुछ मामूली सा टैक्स लगाने पर विचार कर रहा हूं।' 

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में ‘गौमाता’ सेस लगाने की तैयारी, शिवराज बोले- गौशालाओं के उत्थान में खर्च होगा पैसा 

वहीं, इस मुद्दे पर जब नरोत्तम मिश्रा से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'भारतीय संस्कृति में 'गौ घास' के माध्यम से गाय के प्रति श्रद्धा है। इसे केवल 'गाय कर' कहना गलत है। भारतीय आबादी का बड़ा हिस्सा गायों के कल्याण की सुरक्षा में विश्वास करता है। यह उस भावना को बनाए रखने के लिए एक कदम है।' 
 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें