कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सेठानी घाट सहित अन्य घाटों और प्रमुख चौक चौराहों को आकर्षक लाइटिंग और साज-सज्जा से सजाया जाएगा। प्रमुख चाैराहों पर सौंदर्यीकरण के तहत शाम के समय विशेष विद्युत सजावट भी की जाएगी। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही है। साफ सफाई अभियान भी तेजी से जारी हैं।
नर्मदा जयंती की तैयारियां जोरों पर
- फोटो : अमर उजाला
कलेक्टर सिंह ने बताया कि नर्मदा तट पर और धार्मिक स्थलों पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन भी होंगे। मुख्य कार्यक्रम 27 और 28 जनवरी सेठानी घाट पर किया जाएगा, जिसमें भारत की सुप्रसिद्ध स्पीक मैके संस्था तथा संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
नर्मदा जयंती की तैयारियां जोरों पर
- फोटो : अमर उजाला
नर्मदा जयंती के उत्सव पर्व पर सबसे प्रमुख आकर्षण दीपमालिका का होता है। इस बार 51 हजार दीपकों की छटा से नर्मदा तट शाेभायमान किया जाएगा। आतिशबाजी की व्यापक व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान इसमें मां नर्मदा में प्रदूषण भी नहीं हो, इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए।
नर्मदा जयंती की तैयारियां जोरों पर
- फोटो : अमर उजाला
मां नर्मदा जयंती की शुरुआत मंगलाचरण से होगी। इस अवसर पर नर्मदा तट के सेठानी घाट पर विभिन्न प्रतियोगिताएं की जाएंगी। जिसमें चित्रकारी, रंगोली, फैंसी ड्रेस, मेहंदी प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। स्कूली बच्चों व महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम मोहिनी शर्मा, एसडीओपी पराग सैनी, तहसीलदार शैलेंद्र बड़ोनिया, सीएमओ नवनीत पांडे, एसडीओ पीडब्ल्यूडी एके महाला, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट राजेश जैन, थाना प्रभारी विक्रम रजक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सेठानी घाट सहित अन्य घाटों और प्रमुख चौक चौराहों को आकर्षक लाइटिंग और साज-सज्जा से सजाया जाएगा। प्रमुख चाैराहों पर सौंदीर्यीकरण के तहत शाम के समय विशेष विद्युत सजावट भी की जाएगी। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही है। साफ सफाई अभियान भी तेजी से जारी हैं।