फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल गया नाम: हबीबगंज रेलवे स्टेशन अब रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, मोदी सोमवार को करेंगे लोकार्पण

Sat, 13 Nov 2021 06:18 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अब रानी कमलापति रेलवे स्टेशन हो गया है। प्लेटफॉर्म पर पट्टिकाओं पर भी नाम बदल गया है। 
विज्ञापन
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में देश के पहले वर्ल्ड क्लास हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम अब कमलापति रेलवे स्टेशन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करने वाले हैं। राज्य के परिवहन विभाग ने स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। कई स्तरों तक जाकर औपचारिक रूप से प्लेटफॉर्म पर नाम बदलने की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। 
विज्ञापन


अब स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पर आपको हबीबगंज रेलवे स्टेशन के बजाय रानी कमलापति रेलवे स्टेशन लिखा दिखेगा। जहां-जहां भी हबीबगंज लिखा हुआ है, उसे बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 15 नवंबर को इसके लोकार्पण से पहले सभी आवश्यक बदलाव पूरे कर लिए जाएंगे। नवनिर्मित स्टेशन पर यात्रियों को अब शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, हॉस्पिटल, मॉल, स्मार्ट पार्किंग समेत कई अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। 

कैसी रही नामकरण की प्रक्रिया
मध्यप्रदेश के परिवहन विभाग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा। यहां से भारतीय सर्वेक्षण विभाग को यह प्रस्ताव गया। उसने भी मंजूरी दी तो कई विभागों में इसकी जानकारी दी गई। मध्यप्रदेश सरकार के परिवहन विभाग को बताया गया। राजपत्र में भी प्रकाशित किया गया। इस बीच रेलवे मंत्रालय ने भी स्टेशन का नाम बदलने के लिए पत्र जारी कर दिया। इतना सब शुक्रवार और शनिवार, यानी सिर्फ दो दिन में हो गया।   
विज्ञापन


देश का पहला अत्याधुनिक स्टेशन
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन देश का पहला ISO-9001 सर्टिफाइड रेलवे स्टेशन है। जुलाई 2016 में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत इस स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए पहला अनुबंध किया गया था। 5 साल चले इस प्रोजेक्ट के बाद जुलाई 2021 में स्टेशन नई सुविधाओं के साथ तैयार हो गया है। यहां वर्ल्ड क्लास सुविधाएं दी गई हैं। इन पर करीब 100 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।     
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें