660 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
नकुल नाथ सांसद होने के साथ-साथ उद्योगपति भी हैं। उन्होंने अमेरिका के बे स्टेट कॉलेज, बोस्टन मैसाचुसेट्स से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। Myneta.info के अनुसार नुकल नाथ के पास 660 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। शेयर और बॉन्ड समेत नकुल ने कई कंपनियों के शेयर भी हैं। शेयर बाजार में उन्होंने छह करोड़ रुपये का निवेश किया। यह रकम रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कई नामी कंपनियों में लगाई गई हैं। इसके अलावा नकुल नाथ ने आरबीआई (RBI) की स्क्रीम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में 10 लाख रुपये का निवेश किया है।
विदेशी बैंकों में भी जमा है पैसा
कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ और उनकी पत्नी प्रिया नाथ के नाम पर 11 बैंक अकाउंट हैं। इन अकाउंट्स में 8.60 करोड़ से ज्यदा रुपये जमा है। दुबई की एक बैंक में सबसे ज्यादा 8.30 करोड़ रुपये जमा हैं। संपत्ति की तुलना में नकुल पर करीब 88 लाख रुपये का मामूली कर्ज है।
मध्य प्रदेश में फिर महा पलटी की पटकथा तैयार? कमल का हो सकता है नाथ परिवार
एक करोड़ का सोना-चांदी, यहां भी जमा है पैसा
- नकुल नाथ के पास 1.36 करोड़ रुपये का सोना और चांदी है
- PPF में 29 लाख रुपये
- LIC में 2 लाख रुपये
- 70 लाख रुपये के अन्य बीमा
करोड़ों के मालिक कमल नाथ पर छह करोड़ का कर्ज
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मप्र विधानसभा के तीसरे सबसे अमीर विधायक हैं। उनके पास 134.24 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। करीब 41 करोड़ की संपत्ति है। कमल नाथ ने आठ करोड़ रुपये का बीमा कराया है और पांच करोड़ रुपये शेयर मार्केट में निवेश किए हैं। उनके ऊपर छह करोड़ से ज्यादा का कर्ज भी है।