फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में विहिप नेता संतोष शर्मा के घर पहुंचीं मुस्लिम महिलाएं, बयानों के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 25 Jul 2026 10:18 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के तुकोगंज में विहिप नेता संतोष शर्मा के कथित विवादित बयानों के विरोध में मुस्लिम समाज की महिलाओं ने उनके घर के बाहर प्रदर्शन, नारेबाजी और धरना दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया।

विज्ञापन
मुस्लिम महिलाओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता संतोष शर्मा के खिलाफ शनिवार को मुस्लिम समाज की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं उनके निवास के बाहर पहुंचीं और उनके कथित बयानों पर आपत्ति जताते हुए जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि संतोष शर्मा पिछले कुछ समय से ऐसे बयान दे रहे हैं, जिनसे मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मांग की कि संतोष शर्मा अपने बयानों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

विज्ञापन


पढ़ें:  रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी खारिज, मानवीय आधार की दलील भी नहीं आई काम

महिलाओं के पहुंचने के दौरान संतोष शर्मा घर से बाहर नहीं आए। इसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाओं ने उनके घर के बाहर धरना दे दिया और कुछ समय के लिए सड़क पर बैठकर चक्का जाम भी किया। इस दौरान उन्होंने संतोष शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की।

घटना की सूचना मिलते ही तुकोगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी महिलाओं से बातचीत कर उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया और महिलाएं वहां से लौट गईं। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।

क्या था मामला?
पिछले दिनों बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान कार में विस्फोट की घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद के नेता संतोष शर्मा ने पूरे मुस्लिम समाज पर कई तरह के सवाल उठाए थे। साथ ही उन्होंने मुस्लिम समाज की महिलाओं के संबंध में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं और मदरसों के बारे में कहा था कि वहां कट्टरता सिखाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें