फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Update: अभी और बढ़ेगी गर्मी, तापमान के 44 डिग्री के पार जाने के आसार, कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट

Tue, 26 Apr 2022 01:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मई के शुरुआती दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार व्यक्त किए हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में अभी और सताएगी गर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में अप्रैल के अंत और मई के शुरुआती दिनों में और अधिक गर्मी पड़ने के आसार हैं। सोमवार को खरगोन और खजुराहो में पारा 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पचमढ़ी को छोड़कर प्रदेश के शेष सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। सोमवार को पचमढ़ी में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


21 से 23 अप्रैल तक हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी थी, लेकिन आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। ग्वालियर-चंबल समेत प्रदेश के बुंदेलखंड और सतना-रीवा में 28 अप्रैल तक तेज पड़ने के आसार हैं। वहीं अप्रैल के अंत से मई के शुरुआती दिनों में भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में और ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने तापमान 44 डिग्री के पार जाने के आसार व्यक्त किए हैं। कई जिलों में हीट वेव चलने के आसार भी हैं। लोगों को तेज गर्मी और लू के प्रकोप से गुजरना पड़ेगा।

प्रदेश में सोमवार से नया सिस्टम एक्टिव हो गया है, जिसके असर से तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी के आसार हैं। फिलहाल प्रदेश में पारा 44 डिग्री दर्ज किया है लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। आसमान साफ होने के चलते मौसम शुष्क बना हुआ है। हिमाचल में हो रही बर्फबारी से भी प्रदेशवासियों को किसी तरह की राहत नहीं मिल सकेगी। राजस्थान की तपिश का असर मध्य प्रदेश में पड़ रहा है लिहाजा सीमा से लगे जिलों में तेज गर्मी पड़ रही है।
विज्ञापन


इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने अशोकनगर, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, दमोह, निवाड़ी और पन्ना में कुछ स्थानों पर 27 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। हालांकि भोपाल और इंदौर में गर्मी बढ़ने के आसार हैं लेकिन हीट वेव नहीं चलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें