फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार: गणपति घाट पर दो अलग-अलग हादसो में दो की मौत, अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई बस

Tue, 26 Apr 2022 01:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं 2 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
धार में पहाड़ी से टकराई बस। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार जिले के राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट के पास मंगलवार सुबह दो हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई वहीं, दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी बस घाट उतर रही थी इसी दौरान अनियंत्रित होकर गड्ढे में जाकर पहाड़ी से जा टकरा गई। बस में करीब 100 यात्री सवार थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने पहुंचकर यात्रियों की मदद की। 
विज्ञापन


वहीं, तड़के सुबह 2 पिकअप वाहन और ट्राले में टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के  लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद करीब 3 घंटे तक घाट उतरने वाली लाइन बंद रही। सुबह 7 बजे पूरी तरह यातायात सुचारू रूप से चालू किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें