फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: इन जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना, यहां दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान

Tue, 07 Mar 2023 07:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के भोपाल संभाग में मंगलवार को अधिकांश जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। वहीं, बाकी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। वहीं, मौसम विभाग मुताबिक, जबलपुर, सागर और भोपाल के संभागों के जिलों में बुधवार को कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के भोपाल संभाग में मंगलवार को अधिकांश स्थानों पर उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और इंदौर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। वहीं, बाकी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा।

विज्ञापन


अधिकतम तापमानों में नर्मदापुरम संभाग में काफी बढ़ोतरी हुई और अन्य संभागों के जिलों में कुछ विशेष बदलाव नहीं हुआ। वहीं ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहा और बाकी संभागों के जिलों में सामान्य सा रहा। राज्य में सर्वाधिक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में खास बदलाव नहीं हुआ। वहीं, रीवा और ग्वालियर संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से अधिक और बाकी संभागों के जिले में सामान्य रहा। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस नरसिंहपुर में दर्ज किया गया।  
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, जबलपुर, सागर और भोपाल के संभागों के जिलों में बुधवार को कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, शहडोल, रीवा और ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा शेष जिले मुख्यत: शुष्क रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें