फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश चुनाव: हुआ रिकॉर्ड मतदान, शिवराज रचेंगे इतिहास या कांग्रेस की होगी वापसी?

Wed, 28 Nov 2018 07:21 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शिवराज चौहान और कमलनाथ
विज्ञापन

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 सीटों के लिए मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया। कुछ एक घटनाओं को छोड़ दें तो अमूमन राज्य में सभी जगहों पर मतदान शांतिपूर्वक से संपन्न हो गया। इसी के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित 2908 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। नतीजे 11 दिसंबर आएंगे। इस दिन सामने आएगा कि शिवराज इतिहास रचते हैं या कांग्रेस की सत्ता में वापसी होती है। 

विज्ञापन

कई जगहों पर ईवीएम और वीवीपैट में गड़बड़ी भी आई जिसके चलते हंगामे की स्थिति भी बनी। शुरुआत में मतदान की गति काफी धीमी रही लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लाइन नगर आने लगी। शाम पांच बजे तक 62 फीसदी मतदान हो चुका था। हालांकि मतदान खत्म होने का समय शाम 5 बजे था लेकिन मतदान केंद्रों में लाइन में लगे लोग वोट डाल रहे थे।

कांग्रेस ने की शिकायत  

कई जगहों पर ईवीएम में खराबी आई जिसके चलते यहां देरी से मतदान शुरू हुआ। इसे लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत भी की। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आयोग को पत्र लिखकर यहां मतदान का समय बढ़ाने की मांग की। कमलनाथ ने भी आयोग से इन जगहों पर दोबारा मतदान की मांग उठाई।
विज्ञापन

 
इसके जवाब में चुनाव आयोग ने कहा कि ऐसी शिकायतें आई हैं और संबंधित अधिकारी दोबारा मतदान या मतदान का समय बढ़ाने पर फैसला लेंगे। 
  शाम 5 बजे तक कहां कितना मतदान 

शहडोल-69% 
शाजापुर- 75%
रायसेन - 66%
सतना - 61%
भोपाल- 58%
होशंगाबाद - 70%
इंदौर - 63.7%
खंडवा - 64%
बालाघाट- 75%
बुरहानपुर- 66%
बैतूल- 69%
गुना-65%
उज्जैन - 69%
उमरिया- 65%
आगर-मालवा- 78%
रीवा-62%
पन्ना- 57%

चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस 

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कांता राव ने बताया कि राज्य विधानसभा चुनाव में छह बजे तक 74.61 प्रतिशत मतदान हुआ। उम्मीद है कि यह अभी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि शाम पांच बजे मतदान का समय खत्म हो गया लेकिन लाइन में लगे लोग अब भी वोटिंग कर रहे हैं। नक्सल प्रभावित बालाघाट के लांजी में 79 फीसदी, परसवाड़ा में 80.05, बैहर में 80 फीसदी वोटिंग हुई। इस दौरान 883 ईवीएम बदले गए, 881 कंट्रोल यूनिट बदले गए और 2126 वीवीपैट बदले गए। एमपी में छत्तीसगढ़ से बेहतर वोटिंग हुई है। कोई भी बूथ कैप्चर नहीं हुआ। इस दौरान 386 शिकायतें मिलीं और सभी का निराकरण किया गया। शाजापुर के एक अधिकारी को सस्पेंड किया गया। 
  2013 में राज्य में 71.24 फीसदी मतदान हुआ था। जबकि यहां 6 बजे तक ही 74 फीसदी मतदान हो चुका था। यानि इस बार मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। 
विज्ञापन


मिजोरम में भी शांतिपूर्ण मतदान

वहीं, मिजोरम में भी शांतिपूर्ण मतदान हुआ और मतदाताओं ने इसे लेकर खासा उत्साह दिखाया। युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाम पांच बजे तक यहां 74 फीसदी मतदान हुआ। यहां चुनाव नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। 
 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें