मध्यप्रदेश के मऊगंज विधान सभा से सपाक्स पार्टी के प्रत्याशी राममणि शुक्ला का नाम बदल जाने से विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम राजमणि शुक्ला छपा है। इसको लेकर सपाक्स ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
प्रत्याशी राममणि शुक्ला ने इस सीट पर चुनाव रद्द करने की मांग की है। इसे लेकर तनाव की स्थिति भी पैदा हो सकती है।
बता दें कि आज मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इस बार सपाक्स भी चुनाव मैदान में है। यहां नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।