फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्ती के मूड में मप्र के ऊर्जा मंत्री: प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बॉक्सिंग में आजमाए हाथ, ग्वालियर में बीजेपी नेता को मारे पंच

Mon, 21 Mar 2022 05:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

राजनीति के खिलाड़ी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज बॉक्सिंग रिंग में कूद गए और बॉक्सिंग में अपने हाथ आजमाते नजर आए। यहां उन्होंने बॉक्सिंग रिंग में बीजेपी नेता को ही पंच मारे।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज बॉक्सिंग रिंग में कूद गए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं और आज ऐसा ही एक अलग अंदाज देखने को मिला है। राजनीति के खिलाड़ी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज बॉक्सिंग रिंग में कूद गए और बॉक्सिंग में अपने हाथ आजमाते नजर आए। यहां उन्होंने बॉक्सिंग रिंग में बीजेपी नेता को ही पंच मारे।
विज्ञापन

 
बता दें कि ग्वालियर में 39वीं एमपी बॉक्सिंग चैंपियनशिप शुभारंभ हुआ है और इस शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप रूप में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर वहां पहुंचे थे। जहां उन्हें बॉक्सिंग चैंपियन का शुभारंभ किया और उसके बाद जब उन्होंने बच्चों को बॉक्सिंग रिंग में बॉक्सिंग करते हुए देखा तो वे अपने आप को रोक नहीं पाए और वे भी बॉक्सिंग रिंग में उतर गए। बॉक्सिंग के दौरान पंच मारने का वीडियो वायरल हो रहा है।

होली पर जमकर थिरके थे
18 मार्च को ग्वालियर स्थित अपने निवास पर प्रद्युम्न सिंह तोमर ने समर्थकों के साथ जमकर होली खेली। तोमर के घर पर फाग गायन भी हो रहा था। फाग गायन और होली के फिल्मो गीतों पर ऊर्जा मंत्री भी समर्थकों के साथ जमकर थिरके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें