फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: कमलनाथ के गढ़ में BJP का मास्टर स्ट्रोक,  गोंडवाना की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका भाजपा में शामिल

Tue, 19 Sep 2023 01:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

MP Politics: पूर्व विधायक मनमोहन शाह भट्टी की बेटी मोनिका बट्टी ने मंगलवार को सीएम शिवराज की मौजूदगी में भोपाल में भाजपा का दामन थामा। भाजपा के मास्टर स्ट्रोक से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय गोंडवाना की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका बट्टी भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय गोंडवाना की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक मनमोहन शाह भट्टी की बेटी मोनिका बट्टी ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष भाजपा की सदस्यता ले ली। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, टीकाराम चंद्रवंशी और नितिन तिवारी की मौजूदगी में मोनिका बट्टी ने भोपाल पहुंचकर सीएम हाउस में विधिवत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष भाजपा में शामिल हो गई। भाजपा के इस नए दांव से कांग्रेस को झटका लगा है। आपको बता दे कि गोंडवाना पार्टी का अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में खासा प्रभाव है। 2003 में यहां से मनमोहन शाह बट्टी विधायक रह चुके हैं। कोरोना काल में उनका निधन हो गया था। जिसके बाद उनकी बेटी मोनिका बट्टी अखिल भारतीय गोंडवाना के अध्यक्ष बनने के बाद उसे संभाल रही हैं। चुनाव से पहले मोनिका के अचानक भाजपा में आने की बात को लेकर अब यह समीकरण बनते दिख रहे हैं, ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अमरवाड़ा से भाजपा मोनिका को टिकट दे सकती हैं। 
विज्ञापन


मोनिका के पिता रह चुके हैं विधायक
2003 में मनमोहन शाह बट्टी ने गोंडवाना पार्टी का गठन कर चुनाव लड़ा था, जिसके बाद वे विधायक बन गए थे, हालांकि कोरोना काल में उनका निधन हो गया था। ऐसे में अब मोनिका बट्टी के भाजपा में आ जाने से कई समीकरण बदल जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें