फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: बीजेपी के नेता ने कहा- पूर्व सीएम कमलनाथ को हराना बच्चों का खेल नहीं, छिंदवाड़ा कांग्रेस का गढ़

Sat, 11 Feb 2023 08:38 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पहुंचे पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने गजब की बात कह दी। उन्होंने यह बात कहकर खुद ही अपनी पार्टी यानी बीजेपी की फजीहत करा ली। उन्होंने कहा, पूर्व सीएम कमलनाथ को हराना बच्चों का खेल नहीं है।
विज्ञापन
गौरीशंकर बिसेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन लगातार अपने बयानों से चर्चा में बने हुए हैं। पिछले बार उन्होंने छिंदवाड़ा दौरे पर यह बयान दिया था कि वे बालाघाट से नहीं छिंदवाड़ा से चुनाव लड़कर पूर्व सीएम कमलनाथ को चुनौती देंगे।

विज्ञापन


छिंदवाड़ा पहुंचे गौरीशंकर बिसेन ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान अपने इस बयान पर पलटी मार दी और कह दिया कि मैंने यह कहा था कि यदि पार्टी मुझे छिंदवाड़ा से टिकट देती है तो जिले के सभी पदाधिकारियों की सहमति से छिंदवाड़ा से चुनाव लडूंगा। यदि पार्टी नहीं कहेगी तो नहीं लडूंगा। ऐसे में उनके दिए गए पूर्व के बयान को उन्होंने यहां सिरे से खारिज करते हुए एक बार फिर भाजपा की किरकिरी करा दी है। ऐसे में अब उनके इस बयान को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं छिंदवाड़ा के राजनैतिक गलियारे में चल रही हैं।

कमलनाथ को हराना बच्चों का खेल नहीं...
गौरीशंकर बिसेन ने छिंदवाड़ा में एक बार फिर पूर्व सीएम कमलनाथ को लेकर ऐसा बयान दे दिया जो भाजपा के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है। क्योंकि आने वाले समय में चुनाव होने है और यहां पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लगातार पूर्व सीएम कमलनाथ को शिकस्त देने के लिए तरह-तरह की रणनीति बना रहा है। लेकिन गौरीशंकर बिसेन ने गुरुवार को एक कमलनाथ को हराने को लेकर बड़ा बयान देकर पार्टी की फजीहत करा दी। उन्होंने अपने चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि जब तक छिंदवाड़ा के तमाम नेता उनके चुनाव लड़ने पर सहमति नहीं देंगे वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। क्योंकि छिंदवाड़ा कांग्रेस का गढ़ है और कमलनाथ को चुनाव हराना बच्चों का खेल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें