फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मप्र पंचायत चुनाव: 12 नवंबर को जिला पंचायतों के अध्यक्षों का आरक्षण, इसी महीने हो सकती है चुनाव की घोषणा

Mon, 08 Nov 2021 01:07 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला पंचायतों के अध्यक्ष का आरक्षण इसी 12 नवंबर को जिला मुख्यालयों पर हो सकता है।  
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनावों की सुगबुगाहट तेज होने लगी है। निर्वाचन आयोग ने तैयारी कर ली है और जिले में स्टैंडिंग कमेटियां भी बन चुकी है। तीन चरणों में मतदान होगा। इसी बीच खबर आई है कि जिला पंचायतों के अध्यक्ष का आरक्षण इसी माह किया जाएगा। संभवत: 12 नवंबर को जिला मुख्यालय पर आरक्षण की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, मध्यप्रदेश में ग्राम पंचायतों सहित जनपद व जिला पंचायत के चुनाव होने हैं। चुनावों को लेकर निर्वाचन आयोग में पिछले दिनों कलेक्टरों से वीसी में चर्चा की थी। इसमें पूरी तैयारी के लिए कहा गया था। निर्वाचन आयोग की वीसी के बाद जिलों में स्टैंडिंग कमेटी का गठन भी हो चुका है। तीन चरणों में चुनाव होंगे। सरपंचों का चुनाव मतपत्रों से होगा तो जिला पंचायत चुनाव ईवीएम से होंगे।

जिला मुख्यालयों पर होगी आरक्षण की प्रक्रिया
चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरणों में है सिर्फ जिला पंचायतों में आरक्षण की प्रक्रिया शेष है। मप्र में 52 जिला पंचायतें हैं। इनमें अध्यक्ष पद के आरक्षण के लिए निर्वाचन आयोग ने सरकार से जानकारी मांगी थी। अब इनमें अध्यक्षों के आरक्षण की प्रक्रिया की जाएगी। खबर है कि 12 नवंबर को जिला मुख्यालयों पर आरक्षण प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। प्रक्रिया पूरी होते ही चुनाव की घोषणा का इंतजार रहेगा। जिला पंचायत चुनाव भाजपा-कांग्रेस दोनों के लिए अहम माने जाते हैं। क्योंकि यह अहम इकाई है और ग्रामीण विकास की योजनाएं इसी के माध्यम से तैयार होती है। ऐसे मेें जिला पंचायत के अध्यक्ष व सदस्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आरक्षण पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें