फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Panchayat Election: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में प्रदेश में 1 बजे तक 57 प्रतिशत मतदान

Fri, 01 Jul 2022 02:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक प्रदेश के 47 जिलों में 57 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इसमें पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने वोट डाला है। दोपहर 3 बजे तक मतदान का समय निर्धारित है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक प्रदेश के 47 जिलों में 57 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इसमें पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने वोट डाला है। दोपहर 3 बजे तक मतदान का समय निर्धारित है।
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 47 जिलों के 106 जनपद पंचायतों की 7655 ग्राम पंचायतों में 23 हजार 967 मतदान केंद्र पर मतदान चल रहा है। दोपहर 1 बजे तक दतिया जिले में सबसे अधिक 72 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, कटनी जिले में सबसे कम 45 प्रतिशत मतदान हुआ है। प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 57 प्रतिशत मतदान हुआ है। अब तक 59 प्रतिशत महिलाओं और 55 प्रतिशत पुरुष मतदाओं ने अपने वोट का प्रयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें प्रदेश में 3580 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। दूसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के 291, जनपद पंचायत सदस्य के 2283, सरपंच पद के 7655 और पंच पद के 1 लाख 22 हजार 146 पद हैं। कुछ पदों में निर्विरोध निर्वाचन के बाद वास्तविक निर्वाचन के लिए पदों की संख्या जिला पंचायत सदस्य के लिए 291, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 2227, सरपंच पद के लिए 7373 और पंच पद के लिए 22 हजार 451 है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें