फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों को नहीं मिला शवयात्रा के लिए रास्ता, तालाब से होकर ले गए शव

Fri, 26 Aug 2016 04:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
दलितों पर हो रहे अत्याचारों की फेहरिस्त में एक और मामला सामने आया है, मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले की पनानगर तहसील में एक व्यक्ति की मौत के बाद दबंगों ने उसका शव ले जाने के लिए रास्ता नहीं दिया। 
विज्ञापन


नतीजतन शवयात्रा को मजबूरी में तालाब में से होकर निकालना पड़ा। आलम ये रहा कि तालाब में गर्दन तक भरे पानी में से लोगों को शव लेकर निकलना पड़ा। वहीं मामला सामने आने के बाद प्रशासन अब लीपापोती में जुट गया है।

जानकारी के अनुसार मामला पनानगर तहसील के एक गांव का है। जहां गांव में एक दलित व्यक्ति के यहां बुधवार को उसके परिजन की मौत हो गई। घरवाले मृतक की शवयात्रा लेकर कब्रिस्तान के लिए निकले लेकिन गांव के दबंगों ने बीच राह में उनका रास्ता रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : ANI
आरोप है कि दबंगों ने उस जमीन से शव यात्रा को निकलने देने से साफ इंकार कर दिया। मजबूरी में दलितों को शवयात्रा को तालाब के रास्ते से ले जाना पड़ा। लेकिन बारिश के कारण तालाब में कई फिट तक पानी भरा था। कोई दूसरा रास्ता न होने के कारण पीड़ित परिवार को तालाब में से ही गर्दन तक के पानी में ही शवयात्रा को कब्रिस्तान तक ले जाना पड़ा। 

इसके बाद ही जैसे तैसे शव का अंतिम संस्कार किया गया। बताया जाता है कि जिस रास्ते से दबंगों ने शवयात्रा को ले जाने से मना किया था वह सरकारी जमीन है जिस पर उन्होंने अवैध कब्जा कर रखा है। 

वहीं यह मामला मीडिया में आया तो प्रशासन इसमें लीपा पोती पर जुट गया। जबलपुर प्रशासन का कहना है कि मामला जातिभेद का नहीं है। यहां आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में लंबे समय से झगड़ा चल रहा है उसी झगड़े की कारण ये विवाद हुआ। मामले की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें