फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की दीवानगी पड़ी भारी, सेना ने किया भर्ती करने से इंकार

Fri, 26 Aug 2016 10:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Times of India
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के प्रति दीवानगी एक युवक को उस समय भारी पड़ गई जब वह सेना में शामिल होने के लिए सेना भर्ती में पहुंचा। शारीरिक रूप से सक्षम युवक को सीने पर एक टैटू होने के कारण सेना में भर्ती योग्य नहीं माना गया। असल में यह टैटू प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के लिए लिखवाया गया था।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार टीकमगढ़ जिले में चल रही सेना भर्ती में एक युवक को सीने पर प्रधानमंत्री मोदी और शिवराज सिंह का टैटू गुदा होने के कारण बाहर कर दिया गया। 

सौरभ बिलगइयां नाम के युवक ने बताया कि उसे सेना से किसी अन्य शारीरिक खामी की वजह से नहीं निकाला गया बल्कि उसे यह कहते हुए लेने से इंकार कर दिया गया कि उसके बदन पर टैटू गुदा हुआ है। सौरभ के अनुसार उसने अपने दोनों प्रिय नेताओं का टैटू अपने सीने पर गुदवा रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच बार सेना में शामिल होने का किया है प्रयास

- फोटो : PTI
जिसमें उसने लिखा था 'जब तक सूरज चांद रहेगा शिवराज मामा और मोदी का नाम रहेगा'। सौरभ ने बताया कि सेना में जाना उसका ख्वाब है इसलिए उसने पांच बार इसके लिए प्रयास किया। साल 2014 में उसने महाराष्ट्र के पुणे के निकट सेना भर्ती में शामिल होने का प्रयास किया था लेकिन असफल रहा। 

इसके बाद अनूपपुर और गुणा के आर्मी कैंप में भी उसने सेना में शामिल होने का प्रयास किया लेकिन यहां भी उसे असफलता मिली। सौरभ ने बताया कि हर बार नाप तौल के दौरान उसके सीने पर टैटू गुदा देखकर अधिकारी उसकी अर्जी लेने से ही इंकार कर देते हैं। 

उसने बताया कि साल 2014 के चुनावों में मोदी से प्रभावित होकर उसने मोदी और शिवराज सिंह का टैटू अपने सीने पर गुदवा लिया था अब इसी के कारण उसे नौकरी मिलने में दिक्‍कत हो रही है। युवक ने बताया कि वह इस संबंध में अब मोदी और शिवराज सिंह से शिकायत करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें