फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ऑस्ट्रेलिया से जबलपुर लौटी महिला कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए छह व्यक्तियों के भी लिए गए सेंपल

Fri, 06 Jan 2023 08:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

नोडल अधिकारी डॉक्टर आदर्श विश्नोई ने बताया कि शहर के विवेकानंद वार्ड की रहने वाली महिला ऑस्ट्रेलिया घूमने गई थी। मुंबई होते हुए महिला गुरुवार को जबलपुर पहुंची थी। उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटी महिला गुरुवार को कोरोना पॉजीटिव पाई गई। उसे घर में आइसोलेट किया गया है। वहीं, महिला के संपर्क में आए करीब आधा दर्जन व्यक्तियों के सेंपल भी जांच के लिए गए हैं। उन्हें जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए ग्वालियर भेजा गया है। 

विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉक्टर आदर्श विश्नोई ने बताया कि शहर के विवेकानंद वार्ड की रहने वाली 38 साल की महिला ऑस्ट्रेलिया घूमने गई थी। मुंबई होते हुए महिला गुरुवार को जबलपुर पहुंची थी। 

खांसी-जुखाम होने के कारण महिला ने प्राइवेट लैब में कोरोना की जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। महिला को घर में आइसोलेट किया गया है। उसका सेंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए ग्वालियर भेजा गया है। वहीं, महिला के संपर्क में आने वाले आधा दर्जन व्यक्तियों के कोरोना जांच के लिए सेंपल लिए गए हैं।  बतादें कि यूएस से परिवार सहित लौटी एक महिला भी 29 दिसंबर को कोरोना पॉजीटिव पाई गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें