फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गजब है...सतना के जिस विधानसभा में राज्यमंत्री का घर है, वहीं के लोग नाले का पानी पीने को मजबूर

Tue, 03 Jan 2023 03:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल के गृह विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण नाले का पानी पीने को मजबूर हैं। ये लोग सरकार की नल जल योजना से कोषों दूर हैं। कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे समझा जा सकता है कि अभी जमीनी हकीकत क्या है।
विज्ञापन
नाले का पानी पीने को मजबूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में करोड़ों रुपये खर्च करके तरह-तरह की योजनाओं की शुरूआत की जाती है। मगर जमीनी हकीकत कुछ और निकल कर सामने आती है। मध्यप्रदेश के सतना जिले से आमने आई तस्वीर से साफतौर पर साबित होता है कि आज भी कुछ गांव ऐसे हैं, जो शासन की मूलभूत सुविधाओं से दूर हैं।

विज्ञापन


दरअसल, मामला सतना जिले के डोमा ग्राम का है, यहां पर आदिवासी बहुल बस्ती के तकरीबन 200 से भी ज्यादा लोग आज पिछले कई साल से नाले का पानी पीकर जीवन बिता रहे हैं। कहते हैं कि आज के दौर में जहां लोग चांद तक सफर तय कर रहे हैं, मगर मध्यप्रदेश के सतना में लोग अभी भी गंदे नाले का पानी पीकर जीने को मजबूर हैं। तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज के दौर में भी लोग 19वीं शताब्दी के दौर की तरह अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया, कई साल पहले यह पर हैंडपंप लगवाया गया था। मगर वह खराब पड़ा हुआ है। कहीं से पानी न मिलने ये लोग गंदे नाले का पानी पीने को मजबूर हैं। कहने को तो ये मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल के गृह विधानसभा क्षेत्र का ग्राम पंचायत डोमा है, इसके बावजूद भी ऐसी तस्वीरों का सामने आना कहीं न कहीं सरकार के मनसूबे पर सवाल खड़े होते हैं।
विज्ञापन


नल जल योजना चलाई जा रही...
सरकार की ओर से हर घर जल पहुंचाने के लिए नल जल योजना चलाया जा रहा है। मगर इस योजना से आज भी ये ग्रामीण वंचित हैं। इस तरह के गंदे नाले का दूषित पानी से कई बीमारियां भी इनको घेरती हैं। इन सभी बातों को जानते हुए भी मजबूरन ग्रामीणों को इस तरह का पानी पीना पड़ता है। इसके साथ-साथ अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डोमा, नौसा और भड़रा में भी लोग नाले के सहारे अपना जीवन जीने को मजबूर हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें