फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शर्मनाक! दमोह में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य, नाबालिग आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 07 Jul 2023 08:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP News: मध्यप्रदेश के दमोह जिले से शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां पर माता कही जाने वाली गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य हुआ है। आरोपी नाबालिग है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग ने गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य की घटना को अंजाम दिया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद लोगों में आरोपी के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त हो गया है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम झागर में एक नाबालिग ने गांव के ही एक व्यक्ति की गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। फरियादी ने पुलिस थाना पथरिया में इसकी एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। पथरिया के प्रभारी एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि जानकारी सही है। गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य की घटना घटित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें