फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भांडेर के वसवाह गांव में दो बच्चों की डूबने से मौत, परिवार के साथ नहर में नहाने गए थे

Sun, 26 Feb 2023 07:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

दतिया जिले में दो बच्चों की नहर में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे परिजनों के साथ नहर में नहाने गए थे। पुलिस को उनके शव तलाशने में दस घंटे का वक्त लग गया। 
विज्ञापन
दतिया जिले में दो बच्चों की नहर में डूबने से मौत हो गई। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दतिया जिले में दुखद हादसा हो गया। दो बच्चों की नहर में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे परिजनों के साथ नहर में नहाने गए थे। डूबने पर पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाले।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दतिया जिले के भांडेर थाना क्षेत्र के वसवाह गांव का है। बताया गया है कि बबीना निवासी रामसिंह आदिवासी और फूल सिंह आदिवासी अपने पूरे परिवार के साथ दतिया के गांव तातारपुर में मजदूरी करने आए हुए हैं। दोनों परिवार के सदस्य वसवाह नहर में कपड़े धोने और नहाने गए हुए थे। इसी दौरान रामसिंह आदिवासी का 8 वर्षीय लड़का बादल और फूलसिंह आदिवासी का 10 वर्षीय लड़का पंकज खेलते समय नहर में डूब गए और पानी के तेज बहाव में बहते हुए आगे निकल गए। 

घटना देख दोनों परिवार में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुन आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं पुलिस ने दोनों को बचाने की कोशिश शुरू कर दी। हालांकि 10 घंटे बाद बच्चों के शव नहर से निकाले जा सके। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें