फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छतरपुर में आदिवासी टैक्सी चालक की बेटी सेना में चयनित, ट्रेनिंग के बाद गांव लौटी तो हुआ भव्य स्वागत 

Mon, 27 Dec 2021 06:24 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के गढ़ा में आदिवासी टैक्सी चालक दसरथ आदिवासी की बेटी सविता फौज में भर्ती हो गई है। इतना ही नहीं, उसने राजस्थान के अलवर जिले में अपनी ट्रेनिंग भी पूरी कर ली है। जब वह गांव में लौटी तो उसका भव्य स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
छतरपुर न्यूज: सविता आदिवासी का गांव में भव्य स्तर पर स्वागत किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक आदिवासी टैक्सी चालक का सपना उस समय पूरा हो गया, जब उसकी बेटी फौजी बन गई। बेटी जब फौज की ट्रेनिंग लेकर घर लौटी तो पूरा गांव ही उसके स्वागत के लिए उमड़ पड़ा। 
विज्ञापन


छतरपुर के गढ़ा में रहने वाले दसरथ आदिवासी टैक्सी चलाते हैं। इससे ही वे अपने बच्चों के सपनों में हवा भर रहे हैं। उनकी बेटी सविता का सिलेक्शन इंडियन आर्मी में हुआ था। राजस्थान के अलवर जिले के मौजपुर में उसकी आठ महीना ट्रेनिंग हुई। ट्रेनिंग से लौटी तो पूरा गांव उसके स्वागत के लिए उमड़ पड़ा।  

जब सविता के घर आने की खबर गांववालों को लगी तो वे पांच किमी दूर गंज टॉवर पेट्रोल पंप तक पहुंच गए थे। फौजी बिटिया जब शहर के मंदिरों में दर्शन कर रही थी, तब उसकी मां और ग्रामीण महिलाओं ने तिलक कर आरती उतारी। दसरथ तो इतने भावविभोर हो गए कि उन्होंने अपनी ही बिटिया के चरण छू लिए। गांव के युवाओं ने बैंड-बाजा, डीजे के गानों के साथ जमकर थिरके। इस दौरान पूरे गांव/इलाके में बाईक रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन




गांव की पहली बेटी है सेना में 
छतरपुर जिले के गढ़ा गांव से सेना में जाने वाली सविता पहली बेटी है। इस वजह से ग्रामीण अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। खजुराहो सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सोशल मीडिया पर गांव की बेटी का स्वागत किया। साथ ही कहा कि हमें बेटी पर गर्व है। सविता अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें