फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छिंदवाड़ा में ट्रैक्टर ने स्कूल जा रहे भाई-बहन को मारी टक्कर; जिला अस्पताल रेफर

Wed, 01 Nov 2023 04:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Chhindwara: छिंदवाड़ा में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूल जा रहे भाई-बहन को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने भाई-बहन को मारी टक्कर - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चौरई के ग्राम सिरेगांव में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूल जा रहे दो भाई-बहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सिरेगांव निवासी सौरभ वर्मा और उसकी बहन चंचल वर्मा चौरई में पढ़ते हैं। वे रोज की तरह बुधवार को भी साइकिल से स्कूल जा रहे थे। इसी बीच अचानक सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उनके साथ मौजूद अन्य बच्चों ने उनके परिजनों की घटना की जानकारी दी। उसके बाद उन्हें घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।

काफी तेज गति से भाग रहा था ट्रैक्टर
स्कूली छात्रों ने बताया कि ट्रैक्टर काफी तेज गति से भाग रहा था। वहीं, टक्कर के बाद दोनों भाई-बहन बुरी तरह से गिर गए। गनीमत है रही कि ट्रैक्टर का ब्रेक लग गया, नहीं तो उनके साथ बड़ी अनहोनी हो जाती। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। वहीं, बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें