फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फिर हुई बाघ की मौत, दो बाघों के संघर्ष में जान जाने की आशंका

Tue, 05 Mar 2024 01:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आपसी संघर्ष में घायल एक बाघ की मौत हो गई। टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की और पोस्टमार्टम कराकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आपसी संघर्ष में घायल बाघ की मौत हो गई। जानकारी के बाद टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। टाइगर रिजर्व में सोमवार को पनपथा कोर के हरदी बीट के कक्ष क्रमांक आर एफ 455 में बाघ का शव मिला।

विज्ञापन


जंगल में दो बाघों के आपसी संघर्ष में एक बाघ की मौत के बाद बाघ का शव 29 फरवरी को सर्चिग टीम को मिला। लेकिन, दूसरे घायल बाघ की सर्चिग भी बीटीआर की टीम कर रही थी। सर्चिग टीम पर बाघ ने हमला भी कर दिया था। जिसमें दो सुरक्षा श्रमिक घायल हो गए थे। दूसरे घायल बाघ का शव मिला। जानकारी के बाद टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कराया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें