फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 70 वर्षीय वृद्धा के घर चोरी का खुलासा, उसकी अपनी बेटी और नाती ने ही चुराए थे लाखों के जेवरात

Tue, 14 Mar 2023 03:17 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है कि सब हतप्रभ रह गए। 70 साल की बुजुर्ग महिला के घर चोरी किसी और ने नहीं बल्कि उसकी अपनी बेटी और नाती ने की थी। लाखों रुपये के जेवरात चुराए गए थे।
 
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में चोरी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 छिंदवाड़ा जिले के अंबाड़ा की नागराज कॉलोनी में पांच फरवरी को 70 साल की वृद्धा के घर में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने जेवर और नकदी समेत लगभग तीन लाख रुपये कीमत का सामान चुरा लिया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी बुजुर्ग महिला की बेटी और दो नाती निकले। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर चोरी का सामान जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


टीआई ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि नागराज कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय चंद्रकला कुरोसिया पांच फरवरी की दोपहर पति ओमप्रकाश के साथ इकलहरा निवासी बेटी बिंदू उर्फ बिलकिश पति अनवर खान के घर बीमार नाती शाहरुख खान से मिलने गई थी। इस दौरान बिलकिश के छोटे बेटे 26 वर्षीय समीर खान ने अपनी नानी के सूने आवास में सेंधमारी कर जेवर चुरा लिए थे। समीर ने चोरी की और मां बिलकिश व भाई शाहरूख ने चोरी का सामान छिपाया था। इस वजह से तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 380, 454, 411 और 120बी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान जब्त कर लिया गया है।  

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें