फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: किसान की बेटी का खास अंदाज, बैतूल में ट्रैक्टर चलाते हुए मंडप में पहुंची दुल्हन

Sat, 28 May 2022 01:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

बैतूल में एक दुल्हन ट्रैक्टर चलाकर मंडप तक पहुंची। वह किसान परिवार से है और जिस घर जा रही है, वह भी किसान का ही परिवार है। इसी वजह से उसने शादी के लिए खास इंट्री ली।
 
विज्ञापन
किसान की बेटी ने ट्रैक्टर पर बैठकर मंडप में प्रवेश किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के बैतूल में दुल्हन का खास अंदाज देखकर आप चौंक जाएंगे। किसान की बेटी ने ट्रैक्टर पर बैठकर मंडप में प्रवेश किया। दलील भी दी कि मैं किसान की बेटी हूं और किसान परिवार में जा रही हूं। इस वजह से इस खास मौके को अलग ढंग से प्रस्तुत करना चाहती थी। दुल्हन के ट्रैक्टर से मंडप तक जाने के बारे में जिसने सुना, वह हैरान रह गया। अब इस दुल्हन के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन


मामला बैतूल जिले के साईंखेड़ा का है। इस दुल्हन का नाम भारती तागड़े है और उसकी हाल ही में वासु कवड़कर नाम के लड़के से शादी हुई है। आम तौर पर मंडप में दुल्हन डोली में जाती है, लेकिन भारती ने इसके लिए ट्रेक्टर को चुना। रिश्तेदारों को बगल में बिठाया। वधू पक्ष के लोग रास्ते में खड़े लोगों को हटाते दिखे। भारती पोस्ट ग्रेजुएट है और अपनी शादी को उसने ट्रैक्टर चलाकर खास तो बना ही दिया है।
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें