फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: तेलंगाना गोशामहल विधायक टीराजा दमोह पहुंचे, कहा- भारत 2026 तक हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा

Fri, 28 Apr 2023 07:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

नरसिंहपुर में गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद विधायक टीराजा दमोह पहुंचे थे। उन्होंने हिंदू राष्ट्र को लेकर मीडिया के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि 2026 तक हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा। 
विज्ञापन
विधायक टी राजा ने कहा है कि 2026 तक देश हिंदू राष्ट्र बनेगा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना राज्य के गोशामहल से विधायक टीराजा सिंह शुक्रवार को अल्प प्रवास पर दमोह पहुंचे, जहां हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नरसिंहपुर में गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद विधायक टीराजा दमोह पहुंचे थे। उन्होंने हिंदू राष्ट्र को लेकर मीडिया के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि 2026 तक हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बात वे नहीं कह रहे बल्कि इस देश के साधु, संत भी कह रहे हैं। साधु संतों के आव्हान पर 100 करोड़ हिंदू एक साथ खड़े होकर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे। उन्होंने कहा कि राजा हिरदेशाह जैसे वीर सपूत को श्रद्धांजलि देने मैं तेलंगाना से आया हूं और यह मेरा सौभाग्य है। वहीं दमोह के हिंडोरिया में भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र और जय हिंदू राष्ट्र लिखने पर पुलिस ने जो कारवाई की है, उस विधायक टीराजा ने कहा कि यदि पुलिस ने इस प्रकार की कार्रवाई की है तो उनकी मानसिकता में खोट है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें