फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश की सबसे लंबी 6 लेन 2.82KM लंबी मोहनिया टनल तैयार, एक तरफ से तीन वाहन एक साथ निकल सकेंगे

Sat, 10 Dec 2022 10:40 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सीएम ने कहा कि गुढ स्थित ग्राम बदवार के मोहनिया घाटी को बीच से काटकर 2 सुरंग बनाई गई है। चुरहट बायपास में 3-3 लेन की 2 टनल बनाई गई है, जो आपस में 7 स्थानों पर जुड़ी हुई है। 1 टनल में 1 तरफ से 3 वाहन एक साथ गुजर सकेंगे।
विज्ञापन
1 of 3
गुढ़ सीधी मार्ग में बनी मोहनिया टनल - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश की सबसे लंबी और देश की सबसे चौड़ी टनक बनकर तैयार है। गुढ़-सीधी मार्ग पर बनी मोहनिया टनल का शनिवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 7 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल बीके सिंह भी मौजूद रहेंगे।
 
 
विज्ञापन

2 of 3
गुढ़ सीधी मार्ग में बनी मोहनिया टनल - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि सीधी में भी 43 करोड़ 88 लाख की लागत के 89 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 64 करोड़ 49 लाख रुपए की लागत के 116 विकास कार्यों का लोकार्पण भी करूंगा। भाजपा की सरकार पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाकर तरक्की की राहें खोल रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
गुढ़ सीधी मार्ग में बनी मोहनिया टनल - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि सचमुच में आज का दिन समूचे विन्ध्य क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। सीधी टनल एवं अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों की जो सौगात रीवा-सीधी को मिलने वाली है। 6 लेन की यह टनल 2.82 किमी लंबी है। उन्होंने कहा कि यह भी अद्भुत है कि रीवा में एकतरफ भारत की चौथी सबसे चौड़ी टनल बनी है, तो दूसरी तरफ 750 मेगावाट का एशिया का सबसे बड़ा रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्रोजेक्ट भी चल रहा है। यह टनल हमारी इंजीनियरिंग प्रतिभा का एक बेहतरीन नमूना है। यह टनल भारत की सबसे चौड़ी और मध्यप्रदेश की सबसे लंबी टनल है।
 
सीएम ने कहा कि गुढ स्थित ग्राम बदवार के मोहनिया घाटी को बीच से काटकर 2 सुरंग बनाई गई है। चुरहट बायपास में 3-3 लेन की 2 टनल बनाई गई है, जो आपस में 7 स्थानों पर जुड़ी हुई है। 1 टनल में 1 तरफ से 3 वाहन एक साथ गुजर सकेंगे। टनल को बनाने में 1004 करोड़ रुपए की लागत आई है। इस परियोजना में 1 माइनर ब्रिज, 1 ओवर ब्रिज, 1 एक्वाडक्ट, 1 रेलवे ब्रिज के साथ कई छोटे पुल-पुलियों का निर्माण किया गया है।
 
यातायात सुगम करने दोनों टनल के बीच 7 स्थानों पर इंटर पासिंग की व्यवस्था की गई। टनल का काम निर्धारित समय से लगभग 6 माह पहले पूरा कर लिया गया है। टनल के अंदर सीसीटीव कैमरे, पखे एवं फायर कन्ट्रोल सिस्टम, सुरंग में अत्याधुनिक लाइटिंग, आपातकाल में संपर्क के लिए कालिंग सिस्टम सुविधा भी दी गई है। टनल के शुरू होने से रीवा और सीधी के बीच की दूरी 7 कि.मी. कम हो जाएगी। वाहनों को मोहनिया घाटी के घुमावदार मोड़ और चढ़ाव से मुक्ति मिलेगी। अभी घाटी पार करने में 30 से 35 मिनिट लगते थे, अब 3 से 5 मिनिट लगेंगे। सीएम ने कहा कि वास्तव में हम जमाना बदलने निकले हैं- नया मध्यप्रदेश बनाने निकले हैं, और मेरा प्रण है, सशक्त और समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने का।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें