फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: हक के लिए दिल्ली तक पैदल मार्च कर रहे SSC अभ्यर्थी, 4 दिन में पहुंचे छिंदवाड़ा, पैरों में पड़े छाले

Sun, 05 Jun 2022 10:33 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मेडिकल फिट होने के बाद भी बीते तीन साल से एसएससी के अभ्यर्थियों को नियुक्ति न मिलने के बाद सभी ने सरकार को चेताने के लिए पैदल मार्च की शुरुआत की है। यह यात्रा कई राज्यों से होते हुए दिल्ली तक पहुंचेगी
विज्ञापन
पैदल मार्च कर दिल्ली पहुंचेंगे एसएससी अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपुर के संविधान चौक से अपने हक को पाने के लिए पैदल मार्च करते हुए एसएससी के अभ्यर्थी करीब 4 दिन का पैदल सफर तय कर शनिवार को छिंदवाड़ा पहुंचे। नागपुर से शुरू हुई हक की ये यात्रा दिल्ली जाकर खत्म होगी। मेडिकल फिट होने के बाद भी बीते तीन साल से एसएससी के अभ्यर्थियों को नियुक्ति न मिलने के बाद सभी ने सरकार को चेताने के लिए पैदल मार्च की शुरुआत की है। यह यात्रा कई राज्यों से होते हुए दिल्ली तक पहुंचेगी, फिलहाल करीब 100 अभ्यर्थी इस पैदल मार्च का हिस्सा हैं, हर राज्य से एसएससी के अभ्यर्थी इस यात्रा से जुड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


दरअसल सरकार ने 2018 में अर्ध सैनिक बल की भर्ती परीक्षा में सिलेक्शन हुए अभ्यर्थियों को नौकरी देने की बात कही थी, लेकिन तीन साल का वक्त गुजर जाने के बाद भी सैकड़ों अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिली है। अब एसएससी अभ्यर्थियों ने दिल्ली तक पैदल मार्च करने का निर्णय लिया है। शनिवार को सैकड़ों अभ्यर्थी पैदल सफर तय कर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले पहुंचे। 44 डिग्री सेल्सियस तापमान में पैदल सफर करने से अभ्यर्थियों के पैरों में छाले पड़ गए हैं,लेकिन उनके हौसले कमजोर नहीं पड़े हैं।
  
चार दिन में 125 किमी का सफर तय किया
मीडिया से चर्चा करते हुए अपने हक की लड़ाई लड़ रहे युवक और युवतियों ने बताया कि वह 2018 में एसएससी के द्वारा निकाली गई पैरामिलिट्री फोर्स की भर्ती परीक्षा पास कर चुके हैं। मेडिकल सहित तमाम परीक्षा निकालने के बाद उनके कुछ साथियों की नियुक्ति हो चुकी है, लेकिन उन्हें अभी तक सबंधित पदों पर नियुक्ति नहीं मिली है, जिसके कारण वह पिछले 3 साल से लगातार सरकार को पत्र व्यवहार कर रहे हैं फिर भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में वे नागपुर के संविधान चौक पर एकत्रित हुए और दिल्ली तक पैदल मार्च पर निकल पड़े हैं। चार दिनों उन्होंने 125 किमी का सफर तय कर लिया है। 
विज्ञापन


परिवहन मंत्री से कर चुके हैं मुलाकात
अभ्यर्थियों ने बताया कि वह पहले जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर चुके हैं, जिसमें उन्हें जेल की हवा तक खानी पड़ी है, फिर भी आज तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई हैं। यहां तक कि वे पिछले दिनों सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलने नागपुर पहुंचे थे, जहां उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने एकत्रित होकर अब दिल्ली कूच करने का फैसला लिया और पदयात्रा करते हुए आगे बढ़ गए। 

903 किमी तक की पदयात्रा करेंगे
पैदल मार्च कर रहे लगभग 100 से ज्यादा इन अभ्यर्थी को नागपुर से दिल्ली तक तकरीबन 903 किमी तक पैदल चलना होगा। इनका कहना है कि रास्ते में कई साथी मिलेंगे, जिन्हें लेकर वे दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेंगे और सरकार को जगाएंगे। इनका कहना है कि पूरे देश में अर्ध सैनिक बलों के 5 हजार से ज्यादा पद खाली पड़े हुए हैं, फिर भी सरकार चयन होने के बाद भी उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दे रही है। इसलिए हम अब पैदल चलकर सरकार को जगाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें