फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: श्रीनिवास बीवी बोले- लगातार हार रही सीटों पर युवाओं को उम्मीदवार बनाया जाएगा

Sat, 05 Nov 2022 10:29 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

श्रीनिवास ने युवा कांग्रेस पदाधिकारियों को घर-घर जोडो कार्यक्रम के अनुसार लोगों के घर-घर जाकर पीले चावल देकर भारत जोडो यात्रा से जुड़ने की अपील करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा कांग्रेस की 'यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो' अभियान की प्रदेश स्तरीय बैठक शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास की मौजूदगी में संपन्न हुई। इससे पहले बीवी श्रीनिवास ने कहा कि जमीनी स्तर पर मजबूत और मेहनत करने वाले युवाओं को टिकट दिलवाया जाएगा। कांग्रेस की प्राथमिकता सरकार बनाने की है। युवाओं को टिकट दिलाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष से मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे युवाओं को मौका देने की बात कह चुके हैं। बीवी श्रीनिवास ने कहा कि लगातार हार रही सीटों पर कांग्रेस युवाओं को मौका देंगी।

विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ता से कहा कि मध्यप्रदेश में आने वाली भारत जोड़ो यात्रा के लिए कमर कस लें और तैयारी में जुट जाएं। यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा के पदाधिकारियों और प्रभारियों के कार्य की समीक्षा की जाएगी। संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है।

भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने दें पीले चावल
युवा कांग्रेस कार्यकताओं को राहुल गांधी के संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए और मेहनत करना सीखना चाहिए। नौजवानों को घर-घर जाकर भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य से अवगत कराएं। बीवी श्रीनिवास ने युवा कांग्रेस पदाधिकारियों को घर-घर जोड़ो कार्यक्रम के अनुसार लोगों के घर-घर जाकर पीले चावल देकर भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने की अपील करने के निर्देश दिए। प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत करेंगे। इसके बाद मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस घर-घर जोड़ो अभियान चलाएगी, जिसमें राहुल गांधी शामिल होंगे।
विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर आमजन को जोड़ें
राष्ट्रीय प्रभारी अखिलेश यादव ने बैठक में कहा सभी कार्यकर्ता वाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से आमजन को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें। प्रत्येक विधानसभा में प्रभावशाली लोगों और मजबूत पकड़ वालों को चिह्नित करें। विधानसभा की प्रमुख क्षेत्रीय समस्याएं की गोपनीय रिपोर्ट तैयार करें और पिछले चुनावों की हार-जीत के कारणों का आंकलन करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें