फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सागर में टोल नाके पर खाना खा रहा था गार्ड, बेहोश होकर गिरा, मौत, वीडियो देखें

Sat, 18 Feb 2023 12:57 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्यप्रदेश में सागर के मालथौन टोल प्लाजा पर पदस्थ गार्ड खाना खाने के लिए गार्ड रूम में बैठा था। खाना खा ही रहा था कि बेहोश होकर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को सीसीटीवी कैमरे ने रिकॉर्ड कर लिया। 
विज्ञापन
सागर में टोल प्लाजा के गार्ड रूम में खाना खाते-खाते गार्ड गिरा और उसकी मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सागर के टोल प्लाजा पर तैनात एक गार्ड की मौत खाना खाते-खाते हो गई। इस घटना को सीसीटीवी कैमरे ने दर्ज किया तो पता चला कि उसे क्या हुआ है। दरअसल, वह खाना खा रहा था और अचानक रुका और बेहोश हो गया। पीठ और सिर के बल नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन






प्राप्त जानकारी के अनुसार उदल यादव, उम्र-52 वर्ष, नेशनल हाईवे 44 के मालतौन टोल प्लाजा पर पदस्थ थे। यादव मालथौन में ही रहते थे। सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के अनुसार उन्होंने टिफिन निकालकर खाना शुरू ही किया था कि वे थोड़ा रुके। बेहोश होकर पीठ और सिर के बल पीछे गिरे। तत्काल उनकी मौत हो गई। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि प्लाजा पर तैनात अन्य लोगों को कुछ करने का मौका तक नहीं मिला। जब उनकी नजर पड़ी तो उदल यादव नीचे गिरे हुए थे। कर्मचारी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मर्ग कायम किया। एसडीओपी सुमित केरकेट्टा के मुताबिक उदल यादव सिक्योरिटी गार्ड थे। खाना खाते समय अचानक नीचे गिरे और उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में मौत स्वाभाविक लग रही है। फिर भी जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें