फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इंदौर से छतरपुर जा रही बस सागर में पलटी, चार की मौत, 35 से अधिक घायल

Sat, 18 Feb 2023 12:45 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

इंदौर से छतरपुर जा रही एक यात्री बस सागर जिले के निवार घाट पर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। 35 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
सागर में बस पलट गई। चार लोगों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के शाहगढ़ छानबीला थाना अंतर्गत निवार घाटी पर दर्दनाक हादसा हुआ है। इंदौर से छतरपुर जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी। मौके पर चार यात्रियों की मौत हो गई। 35 यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें सात की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अमला, बचाव दल मौके पर पहुंचे। तहसीलदार एलपी अहिरवार, बंडा तहसीलदार कुलदीप सिंह सहित पुलिस बल ने बचाव कार्य किया। यह बस घाट पर कैसे पलटी, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। घायलों को शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। कुछ गंभीर यात्रियों को सागर रैफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गोल्डन ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी16पी 1286 इंदौर से छतरपुर जा रही थी। सुबह करीब पौने छह बजे निवार के घाट पर मुड़ते समय वह पलट गई। हादसे के वक्त बस में यात्री सो रहे थे। घाट पर बस पलटने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्री बस में फंस गए थे, जिन्हें निकालने के लिए हाइड्रा और जेसीबी जैसे संसाधनों की मदद ली गई। हादसे में मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इनमें से एक महिला, दो युवक व एक अधेड़ बताया जा रहा है। मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें