फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रेप का आरोपी बिहार में जादूगर बन दिखा रहा था करतब, पुलिस ने पहले शो देखा फिर इनामी आरोपी को पकड़ा

Wed, 15 Jun 2022 07:04 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

मध्य प्रदेश की खंडवा पुलिस ने 15 साल पुराने रेप के मामले में एक इनामी आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी जमानत पर रिहा हुआ था, जिसके बाद फरार हो गया था। आरोपी बिहार के पटना में जादूगर बन स्टेज शो कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में रेप का आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की खंडवा पुलिस ने 15 साल पुराने रेप के मामले में एक इनामी आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी जमानत पर रिहा हुआ था, जिसके बाद फरार हो गया था। आरोपी बिहार के पटना में जादूगर बन स्टेज शो कर रहा था, जब पुलिस उसे पकड़ने पहुंची तो उसका शो चल रहा था, जिस पर पुलिस ने दर्शक बनकर पहले उसका शो देखा फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी ने 2007 में रेप किया था, जिसके बाद वह कोर्ट से जमानत पर बाहर आया था, बाद में पेशी के लिए नहीं पहुंचा, जिस पर कोर्ट ने पुलिस को आरोपी की तलाश में लगाया था। खंडवा पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पटना से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एमपी का आरोपी बिहार में बना जादूगर
मामला खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र का है। टीआई शिवराम जाट के अनुसार, सुरगांव बंजारी के निवासी नानकराम पुत्र रामेश्वर गवली पर 15 साल पहले दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी नानकराम को गिरफ्तार भी किया, उसके बाद कोर्ट ने उसे जमानत दे दी। लेकिन आरोपी कोर्ट पेशी पर नहीं आया और फरार हो गया। एसपी विवेक सिंह ने आरोपी पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था। बीते दिनों हेड कॉन्स्टेबल रफीक खान को मुखबिर से सूचना मिली कि नानकराम जादूगर बनकर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर में रह रहा।  उसने वहां का आधार कार्ड भी बनवा लिया है। फिलहाल वह पटना में जादू का शो करने गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम पटना पहुंची। शो खत्म होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

अलग-अलग जादूगरों से सीखा जादू
बताया जा रहा है आरोपी ने फरार होने के बाद ग्वालियर, लखनऊ और मुजफ्फरपुर बिहार में रह कर अलग-अलग जादूगरों के साथ काम किया और जादू सीखा। आरोपी खुद को सम्राट जादूगर बताता था। लखनऊ में भी उसने अपना ठिकाना बनाया था। उसने जादू के शो दिखाने के लिए एक टीम भी बना रखी थी, जिसमें लड़के और लड़कियां शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें