फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शासकीय सेवकों और पेंशनर्स का 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा

Sat, 11 Nov 2023 07:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शासकीय सेवकों और पेंशनर्स का चार प्रतिशत डीए बढ़ाने का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा है। प्रदेश में आचार संहिता लागू है। ऐसे में आर्थिक लाभ से संबंधित लाभ देने के लिए आयोग की अनुमति जरूरी है। 
विज्ञापन
वल्लभ भवन- भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले शासकीय सेवकों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि करने का प्रस्ताव सरकार ने चुनाव आयोग को भेज दिया है। इसके बाद प्रदेश के शासकीय सेवकों को महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर हो जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा कि दीपावली के शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश के शासकीय सेवकों और पेंशनर्स को मिलने वाले महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि करने का प्रस्ताव राज्य सरकार द्वारा निर्वाचन आयोग को प्रेषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र के बराबर हो जाएगा। राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। सभी कर्मचारियों को दीपावली की हार्धिक शुभकामनाएं। 
विज्ञापन


बता दें मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान है। प्रदेश में आचार संहिता लागू है। डीए बढ़ाने का प्रस्ताव आर्थिक लाभ से संबंधित है। ऐसे में राज्य सरकार ने डीए बढ़ाने की अनुमति के लिए प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा है।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें