फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रहलाद पटेल के बंगले के बाहर तैनात है पुलिस, सांसद प्रतिनिधि पर केस दर्ज होने से खफा हैं मंत्रीजी

Fri, 30 Jun 2023 12:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सांसद प्रतिनिधि पर पुलिस द्वारा इतनी जल्द मामला दर्ज करने पर नाराज हैं। उन्होंने पुलिस की सेवाएं लेने से इनकार कर दिया है, हालांकि प्रोटोकॉल के हिसाब से अब भी उनके बंगले के बाहर पुलिसकर्मी तैनात नजर आए। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बंगले के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भले ही पुलिस से नाराज हैं, और उन्होंने दमोह पुलिस की सेवाएं लेने से इनकार कर दिया है, पर प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दमोह पुलिस सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बंगले के बाहर तैनात है। 
विज्ञापन


बता दें सांसद प्रतिनिधि यशपाल ठाकुर पर दमोह पुलिस ने राशन दुकान सेल्समैन विक्की रोहित की आत्महत्या के मामले में मामला दर्ज कर लिया है। मृतक दो पेज का सुसाइड नोट लिखकर गया था, जिसमें दमोह नगर पालिका में सांसद प्रतिनिधि यशपाल ठाकुर, भाजपा नेता मोंटी रैकवार और दो लोगों के नाम शामिल थे। मृतक के परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गुरुवार को धर्मपुरा के लोग सांसद से मिलने उनके आवास पहुंचे थे और इस मामले में यशपाल को निर्दोष बताया था। जिस पर दमोह सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने पुलिस द्वारा इतनी जल्द मामला दर्ज करने पर आपत्ति जताई थी। मंत्री पटेल ने दमोह पुलिस और एसपी पर नाराजगी जताते हुए दमोह पुलिस की सेवाएं लेने से मना कर दिया था। केंद्रीय मंत्री का कहना था कि सुसाइड नोट की जांच हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से कराई जानी थी, लेकिन उसके पहले ही दमोह पुलिस ने जल्दबाजी में मामला दर्ज कर लिया। मंत्री पटेल का कहना था की दमोह पुलिस का कोई भी कर्मचारी उनके यहां सेवाएं नहीं देगा। 

इसी मामले की जानकारी गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को लगी तो उन्होंने कहा है कि प्रहलाद पटेल उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं इसलिए आत्महत्या मामले की जांच अब सरकार द्वारा सीआईडी से कराई जाएगी। शुक्रवार सुबह एसपी के निर्देश पर प्रोटोकॉल के तहत दमोह पुलिस के कर्मचारी सांसद बंगले के बाहर तैनात दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें