फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: दिव्यांग वृद्ध के खाते से एक लाख रुपये निकाले, मदद का दिखावा कर धोखाधड़ी को दिया अंजाम

Fri, 30 Jun 2023 12:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

सेवानिवृत्त दिव्यांग वृद्ध के साथ एक लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। वृद्ध का एटीएम मशीन में फंस गया था, आरोपी ने मदद का झांसा देकर एटीएम बदला और वृद्ध के खाते से पैसे निकाल लिए।
विज्ञापन
मदद के नाम पर वृद्ध से ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवानिवृत्त दिव्यांग वृद्ध के साथ शातिर बदमाश ने मदद का झांसा देकर एक लाख से अधिक की धोखाधड़ी कर ली। वृद्ध की शिकायत पर पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार हाटकेश्वर कॉलोनी में रहने वाले शंकर पिता रघुनाथ सिंह (67) जिला अस्पताल से सेवानिवृत्त है। वृद्धावस्था के चलते वह बोल नहीं पाते हैं। उन्होंने नीलगंगा थाना पुलिस को शिकायती आवेदन देकर बताया कि 10 जून को सांवेर रोड निजी अस्पताल के पास एटीएम पर गये थे। जहां रुपये निकालते वक्त एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया था।
विज्ञापन


उसी दौरान एक युवक आया और उसने मदद का झांसा देकर एटीएम निकालने की बात कहीं। उसकी बातों पर विश्वास कर लिया। उसने एटीएम निकाला लेकिन दूसरा दे दिया। पैसे नहीं निकलने पर वह घर चले गये। उसके बाद खाते से तीन बार में एक लाख 12 हजार रुपये निकाल लिए। टीआई तरूण कुरील ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद मामले में अज्ञात बदमाश के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। एटीएम और आसपास लगे कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द बदमाश का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें