फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Rain Alert: बारिश ने किया बेघर, बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे 2446 लोगों को बचाया, 4200 शिफ्ट भी किए गए

Tue, 23 Aug 2022 11:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राहत की बात यह है कि भोपाल समेत प्रदेश के कई जिले अब बारिश के रेड जोन से बाहर हैं। ऐसे में इन जिलों में अब तेज बारिश की उम्मीद नहीं है। नर्मदा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उसके किनारे पर बसे जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विदिशा के कई इलाकों में पानी भर गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक बाढ़ प्रभावित शहरों और जलभराव वाले इलाकों का हवाई दौरा किया। साथ ही जलभराव वाले इलाकों में फंसे लोगों को रेस्क्यू कराया।   जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से रात 10 बजे तक 2446 लोगों को रेस्क्यू और 4200 को शिफ्ट किया गया। राहत की बात यह है कि भोपाल समेत प्रदेश के कई जिले अब बारिश के रेड जोन से बाहर हैं। ऐसे में इन जिलों में अब तेज बारिश नहीं होगी।  
विज्ञापन


इधर, नर्मदा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उसके किनारे पर बसे जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाढ़ प्रभावित इलाकों की लगातार मॉनीटिरंग कर रहे हैं। उन्होंने देर शाम अति वर्षा से प्रभावित जिलों के कलेक्टरों से बाढ़ के हालात को लेकर जानकारी ली। इस दौरान सीएम ने विदिशा, मुरैना, देवास, राजगढ़, गुना, मंदसौर भिंड, ग्वालियर के कलेक्टरों से चर्चा की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंगलवार दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक विदिशा, रायसेन, सागर, राजगढ़, गुना और भोपाल जिले के अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एरियल सर्वे किया था।
 
विदिशा में फिल्टर प्लांट पानी में डूबे
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ और जलभराव के नुकसान को लेकर कहा कि पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हो गए हैं और किसानों की फसल भी बर्बाद हुई है। बिजली के ट्रांसफार्मर और सब स्टेशन पानी में डूबे हुए हैं। उन्होंने बताया कि विदिशा में पानी के फिल्टर प्लांट भी बरसात के कारण में डूब गए हैं। हम लोग पूरा आकलन करने के बाद युद्ध स्तर पर उसे ठीक करने में जुटेंगे।
विज्ञापन

 
28 लोगों को सुरक्षित निकाला
विदिशा जिले के बाढ़ में पूरी तरह घिरे ग्राम मुड़ियाखेड़ा से 28 ग्रामीणों को रेस्क्यू किया गया है। भारतीय वायु सेना के जवानों ने हेलीकॉप्टर के जरिए बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह खुद बोट में बैठकर पानी में फंसे लोगों को रेस्क्यू कराने भी पहुंचे।

प्रभारी मंत्रियों को दिए निर्देश
सीएम ने बाढ़ राहत कार्यों को लेकर प्रस्तावित कैबिनेट बैठक को निरस्त कर दिया। उन्होंने वीसी के माध्यम से प्रभारी जिलों के मंत्रियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और लोगों की जरूरी मदद करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि, रेस्क्यू किए जा रहे लोगों को खाने पीने सहित अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें