फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बच्चा चोरी के शक में युवक की पिटाई कर जंजीरों से बांधा, उठक-बैठक लगवाई, देखें वीडियो

Fri, 18 Nov 2022 05:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

मामला सतना जिला अस्पताल का है। बताया गया कि बीते दो-तीन दिन से एक युवक प्रसव विभाग में आना-जाना कर रहा था। उसकी हरकतें भी संदिग्ध लग रही थीं। वह किसी का फोन उठाता तो किसी के बच्चे को छूता रहता था।
विज्ञापन
युवक को जंजीर से बांधकर दो घंटे बैठाए रखा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल में हंगामा हो गया। एक युवक को बच्चा चुराने के शक में लोगों ने पकड़ा और जमकर पीट दिया। इतना ही नहीं उसे दो घंटे तक जंजीरों से पेड़ में बांधकर रखा गया। काफी मिन्नतों के बाद उससे सड़क पर ही उठक-बैठक लगवाई फिर छोड़ दिया गया। मामले का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सतना जिला अस्पताल का है। बताया गया कि बीते दो-तीन दिन से एक युवक प्रसव विभाग में आना-जाना कर रहा था। उसकी हरकतें भी संदिग्ध लग रही थीं। वह किसी का फोन उठाता तो किसी के बच्चे को छूता रहता था। गुरुवार को भी वह पहुंचा था। इस दौरान टिकुरिया टोला के रहनो वाले एक मरीज का मोबाइल उठा लिया और एक नवजात को भी गोद में उठा लिया। बच्चे के परिजनों ने उसकी हरकत देख शोर मचा दिया। लोगों ने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में वह कोई ठीक जवाब नहीं दे सका तो लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। 
 
विज्ञापन

युवक को बच्चा चोरी के शक में पकड़ा था। - फोटो : सोशल मीडिया
बाद में लोगों ने उसे पुलिस के हवाले करने का सोचकर एक पेड़ से जंजीरों के जरिये बांध दिया। जंजीर पर ताला लगा दिया गया। दो घंटे तक युवक वहीं बंधा रहा। जब पुलिस मौके नहीं पर पहुंची तो युवक को उठक-बैठक लगवाकर लोगों ने छोड़ दिया। छूटते ही युवक भाग निकला। 

मरीज के परिजन रईस खान का कहना है कि यह युवक एक दिन पहले मेरे बच्चे और मेरी पत्नी के मोबाइल को उठा रहा था, लेकिन मेरी पत्नी जाग गई तो वह भाग गया। आज फिर किसी मरीज का मोबाइल उठा रहा था तभी पकड़ा गया। वहीं आरोपी युवक का कहना है कि वह कोई बच्चा चोरी करने नहीं गया था। किसी ने कहा था कि उसके मरीज को ऊपर तक छुड़वा दो, बीस रुपये मिलेंगे तो मैं गया था। मैं तो चाय बेचता हूं। लोगों ने बिना वजह पकड़कर मारा है। जिसने मुझे बीस रुपये दिए उसे पहचान लूंगा। चाहो तो उससे पूछ लो। 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें