फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश में 15 अगस्त को 360 कैदी रिहा होंगे, गृहमंत्री ने बताया गंभीर अपराध वाले कैदी शामिल नहीं

Wed, 10 Aug 2022 03:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश की अलग-अलग जेलों में उम्रकैद की सजा काट रहे 360 कैदियों को 15 अगस्त को रिहा किया जाएगा। यह जानकारी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें गंभीर अपराध का कोई कैदी शामिल नहीं है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की अलग-अलग जेलों में उम्रकैद की सजा काट रहे 360 कैदियों को 15 अगस्त को रिहा किया जाएगा। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इसमें गंभीर अपराध का कोई कैदी शामिल नहीं है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के अनुसार इस साल स्वतंत्रता दिवस पर मध्यप्रदेश में उम्रकैद की सजा काट रहे 360 कैदी रिहा होंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार 151 और मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से 251 कैदियों की सजा माफ करने का निर्णय लिया गया है। इसमें गंभीर अपराध का कोई भी कैदी शामिल नहीं है। राज्यपाल ने कैदियों की सजा माफी का अनुमोदन कर दिया है।

विज्ञापन


बता दें देश भर में आजादी का 75वां वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस महोत्सव में जनता से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है। इस बीच गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैदियों की रिहाई की जानकारी दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें