फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: थाइलैंड में महेश्वर की बेटियों ने लहराया तिरंगा, एशियन केनो सलालम में जीते चार पदक

Wed, 24 May 2023 08:22 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में महेश्वर की बेटियों ने थाइलैंड में तिरंगा लहराया है। बेटियों ने एशियन केनो सलालम में चार पदक जीते हैं।
विज्ञापन
महेश्वर की बेटियों ने लहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाइलैंड के पटाया में आयोजित हो रही एशियन कैनो सलालम प्रतियोगिता में खरगोन जिले की बेटियों ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों का जोरदार प्रदर्शन जारी है। महेश्वर की बेटियों ने चार पदक जीते हैं। 

विज्ञापन


खेल अधिकारी पवि दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा कल्याण वाटर स्पोट्स केनो सलालम प्रतियोगिता में 11 खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया। इसमें शिखा चौहान दो कांस्य, भूमि बघेल एक कांस्य और अहाना यादव एक कांस्य पदक विजेता रहीं।

बता दें कि अपनी जीत पर बालिकाओं ने बताया कि उनका प्रयास है कि आगामी प्रतियोगिता में वे देश के लिए गोल्ड जीतें, इसके लिए कठिन परिश्रम करेंगी। बालिकाओं की सफलता पर कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने खुशी जताते हुए उत्कृष्ट खेल के लिए बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें