फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने सीएम को सुरक्षा की मांग के लिए लिखा पत्र, बोले- मुझ पर हो सकता है हमला

Sun, 29 May 2022 01:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र लिखकर सुरक्षा मुहैया कराने को कहा है। गोविंद सिंह ने पत्र लिख कर कहा कि उनकी सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है। उन पर कभी भी हमला हो सकता है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र लिखकर सुरक्षा मुहैया कराने को कहा है। गोविंद सिंह ने पत्र लिख कर कहा कि उनकी सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है। उन पर कभी भी हमला हो सकता है।
विज्ञापन

 
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने लिखा कि उनको पायलट वाहन बिना शस्त्र के सिपाही दिया गया है। कंडम पायलट वाहन दिया गया है। सिंह ने अपनी सुरक्षा के प्रति गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। गोविंद सिंह ने सीएम को पत्र से सूचित किया कि उन पर कभी भी हमला हो सकता है। उन्होंने किसी भी अप्रिय घटना के लिए सरकार के जिम्मेदार होने की बात कही है। सिंह ने कहा कि उनकी विधानसभा में उन पर पहले भी हमले हो चुके हैं। उनकी निजी सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है।
 
एक महीने पहले बने नेता प्रतिपक्ष
डॉ. गोविंद सिंह को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. गोविंद सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वे सात बार विधायक रह चुके हैं। भिंड की लहार विधानसभा से विधायक गोविंद सिंह कांग्रेस सरकार में कई विभागों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें