फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: वाइल्ड टाइगर रिसोर्ट में चल रहे आईपीएल सट्टा का हुआ भंडाफोड़, छह लोग हिरासत में

Sun, 23 Apr 2023 11:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

बांधवगढ़ ताला स्थित वाइल्ड टाइगर रिसोर्ट के रूम 406 व 407 में बैठकर फोन और लैपटॉप के माध्यम से कुछ व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट मैच पर हार-जीत का दाव लगाकर सट्टा खिला रहे थे। पुलिस ने दबिश देकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
IPL BETTING - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया के वाइल्ड टाइगर रिसोर्ट में में आईपीएल का सट्टा चलने का मामला सामने आया है। बाघों की धरा में आईपीएल सट्टे को संचालित करने वाले आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा है। शनिवार रात्रि मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस वाइल्ड टाइगर रिसोर्ट पहुंची, जहां लग्जरी कमरों में दूसरे जिलों के व्यक्तियों द्वारा बैठकर आईपीएल क्रिकेट पर वेट लगवाया जा रहा था। पुलिस ने आईपीएल सट्टा खेल में 6 लोगों को गिरफ़्त में लिया है। वहीं पचपन लाख रुपये के मसरूका जब्त की गई।
विज्ञापन


बांधवगढ़ ताला स्थित वाइल्ड टाइगर रिसोर्ट के रूम 406 व 407 में बैठकर फोन और लैपटॉप के माध्यम से मैनेजर संजय यादव के जानकारी में कुछ व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट मैच पर हार-जीत का दाव लगाकर सट्टा खिला रहे थे। मुखबिर के सूचना के बाद एसडीओपी द्वारा सर्च वारंट जारी कर दो टीम गठित कर दबिश दी गई। जहां रिसोर्ट के रूम 406 से चार और रूम 407 से दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। कार्रवाई में 2 लैपटॉप, 34 मोबाइल फोन, 2 टेलीविजन, 1 कनेक्टिंग मशीन, 2 पेन ड्राइव, 1 वाइस रिकॉर्डर, 3 कैलकुलेटर, 1 कार्डलेस फोन, 10 मोबाइल चार्जर सहित एक आई 20 कार, 5700 रुपये नगद सहित IPL के बुकिंग हिसाब तीस लाख इकहत्तर हजार रुपये का मसरूका जब्त किया गया।

आईपीएल सट्टा के खेल में वाइल्ड टाइगर रिसोर्ट के मैनेजर संजय यादव को बताकर रूम बुक किया गया था। सिवनी निवासी सन्दीप सराटे, जबलपुर निवासी नील कमल प्रजापति, आकाश राजभर, राजेश कुशवाहा, अजय कुमार चक्रवर्ती व नितिन केशरवानी को गिरफ्तार किया गया। वहीं गिरफ्त में लिए गए आरोपियों से पूछताछ के बाद सिवनी निवासी सुशील ठाकुर, तथा जबलपुर से खेल का संचालन कर रहे जबलपुर निवासी संजय यादव व राहुल जाटव को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के माध्यम से और स्वयं की गलत पहचान से आईपीएल सट्टे का कारोबार संचालित कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें