फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News:लंपी वायरस का अलर्ट, प्रदेश के चार हजार गोवंश में दिखे लक्षण, सैंपल जांच के लिए भेजे

Sun, 23 Apr 2023 11:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पशुपालन एवं डेयरी विभाग की तरफ से बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और रीवा समेत सभी जिलों को एडवाइजरी जारी की गई है। विभाग के संचालक डॉ. आरके मेहिया ने बताया कि बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और रीवा में अलर्ट जारी किया गया।
विज्ञापन
लंपी वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने लंपी वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया है। बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और रीवा जिले में गोवंश में लंपी वायरस के लक्षण दिखे हैं। इसके बाद विभाग ने प्राथमिक रूप से टीकाकरण और इलाज के साथ ही लोगों को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया है। वहीं, पशुओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

पशुपालन एवं डेयरी विभाग की तरफ से बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और रीवा समेत सभी जिलों को एडवाइजरी जारी की गई है। विभाग के संचालक डॉ. आरके मेहिया ने बताया कि बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और रीवा में अलर्ट जारी किया गया। गोवंश में चार हजार लंपी वायरस के लक्षण मिले हैं। उन्होंने बताया कि मार्च से लेकर अभी तक 20 गोवंश की मौत हो गई।

एडवायजरी में सुझाए ये कदम
डॉ. मेहिया ने कहा कि पशु चिकित्सा विभाग के सभी जिलों के डॉक्टरों को एडवायजरी जारी कर क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने को कहा है। गोवंश पालकों से अपील की है कि संक्रमित गोवंश को स्वस्थ गोवंश से दूर रखें। मच्छर और मक्खी को दूर रखने के लिए धुआं या अन्य प्रबंध करें। पशु चिकित्सा विभाग की टीम प्रदेश में दौरे कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें