फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छिंदवाड़ा में बिल वसूलने गई वसूली टीम के साथ मारपीट, ढाबा संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sat, 25 Feb 2023 04:39 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। उन्होंने पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है। 
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व संभाग छिंदवाड़ा के सोनाखार वितरण केन्द्र की टीम राजस्व वसूली एवं चैकिंग के लिए शुक्रवार को दोपहर 12 बजे उमरिया ईसरा पहुंची थी। यहां बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज करने पर गुस्साए युवकों ने पहले विभागीय अधिकारियों से अभद्रता की फिर मारपीट शुरू कर दी। इसकी सूचना टीम ने अपने उच्च अधिकारियों को देने के बाद चौरई थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार टीम उमरिया ईसरा में चेकिंग के दौरान ढाबे में  अनाधिकृत बिजली का उपयोग कर रहे चतरू वर्मा के खिलाफ धारा 135 के तहत विद्युत चोरी का प्रकरण बनाया। इस पर चतरू वर्मा व राकेश वर्मा ने जेई सोनाखार रोहित कौशल, लाइन स्टाफ तरूण चंदेल व हेल्पर सोनू परतेती के साथ अभद्रता की गई। जिसकी शिकायत थाने में की गई है।

इन धाराओं में बना प्रकरण
शासकीय कार्य के दौरान बाधा पहुंचाने व जातिसूचक गाली-गलौज के बाद मारपीट व धमकी देने के चलते दोनों ही आरोपियों के पुलिस थाना में धारा 353, 294, 332, 506, 34, 3 (1) (द), 3 (1) (ध), 3 (2) (व्हीए) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पहले भी बना था प्रकरण
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अगस्त 2022 में भी उपभोक्ता पर विद्युत चोरी का प्रकरण विजिलेंस टीम द्वारा धारा 135 के तहत बनाया गया था। जिसका 12 हजार 38 रुपये की राशि उन पर बकाया है। उपभोक्ता द्वारा 400 फीट का तार फैलाकर डायरेक्ट लाइन से जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें