फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उर्स से लौट रहे पति-पत्नी और छह साल की नवासी की मौत, अज्ञात वाहन ने पहले बाइक तो फिर ऑटो को ठोका

Fri, 15 Dec 2023 07:11 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम

सार

मध्यप्रदेश के रतलाम में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में छह साल का बच्चा भी शामिल है। अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बीती रात मलवासा रतलाम-खाचरौद रोड पर कुरैल नदी के पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हाट रोड निवासी बाइक सवार दंपती और उनकी 6 साल की नवासी ने हादसे में दम तोड़ा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला उछलकर पुलिया की रेलिंग पार करते हुए नदी में जा गिरी। महिला की नदी में डूबने से मौत हो गई। ग्राम मलवासा के ग्रामीणों ने पहुंचकर महिला का शव निकाला। घटना गुरुवार रात 9.30 से 10 बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि रतलाम के हाट रोड कुरैशी मंडी निवासी हाजी मुबारिक कुरैशी (50) ग्राम मलवासा के बस स्टॉप पर मटन की दुकान संचालित करते हैं। वे पत्नी फातिमा (48) और नवासी फरहा (6) के साथ बड़ावदा में चल रहे उर्स में शामिल होने गए थे। उर्स से बाइक से लौटते समय रतलाम-खाचरौद रोड मलवासा के निकट कुरैल नदी के पुल पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। कुरैशी और नवासी तो पुलिया की रेलिंग से टकराकर वहीं गिर गए, लेकिन फातिमा उछलकर पुलिया की रेलिंग पार करते हुए बीस फीट नीचे नदी में गिर गईं। ट्रक ने इस दौरान एक ऑटो को भी टक्कर मारी। इसमें सवार फैजान पिता रफीक निवासी हाकीमवाड़ा तथा मोसिन और अरमान तीनो गंभीर घायल हुए हैं। जिनका इलाज रतलाम जिला चिकित्सालय में जारी है। मामले में बंगारोद चौकी पुलिस ने अज्ञात आयशर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें