फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पति ने जीजा के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी की हत्या की, हादसे का रूप देने बनाई योजना, दो गिरफ्तार

Sun, 04 Aug 2024 03:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

सार

रायसेन में एक पति अपने जीजा के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने युवक को नदी में डुबाकर मार डाला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई तो पुलिस ने जांच शुरू की, इसके मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
रायसेन में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायसेन जिले की सुल्तानगंज पुलिस ने एक सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री का खुलासा किया है। यह घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम राजाधार पड़रिया की है, जहां 30 जुलाई को सुबह दूधी नदी में एक अज्ञात शव मिला था। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश की शिनाख्त सुनेटी गांव निवासी दीपक अहिरवार के रूप में की।

विज्ञापन


मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे, केवल जल जीवों द्वारा उसका चेहरा और सीना नोच लिया गया था। आरोपियों ने वारदात को दृश्यम फिल्म की तर्ज पर षड्यंत्र रचकर अंजाम दिया था, जिससे लोग हत्या को हादसा समझे। 

पुलिस ने परिजनों की हत्या की आशंका पर जांच शुरू की और पाया कि दीपक अहिरवार एक अच्छा तैराक था, इसलिए पानी में डूबने से उसकी मौत संदिग्ध लगी। जांच के दौरान, पुलिस को साक्ष्य और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता चला कि इस हत्या में लालू अहिरवार और अभिषेक अहिरवार शामिल हैं। पुलिस ने सागर मोती नगर थाना क्षेत्र से लालू अहिरवार और जैसीनगर थाना क्षेत्र के गांव मिडवासा से अभिषेक अहिरवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान लालू अहिरवार ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। पत्नी से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपनी बहिन के देवर दीपक अहिरवार से संबंध होने की बात कबूल की। इसके बाद लालू ने अपने जीजा अभिषेक अहिरवार के साथ मिलकर दीपक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 29 जुलाई को लालू ने दीपक को फोन करके बुलाया और पड़रिया राजाधार गांव के पास नदी पर शराब पार्टी की। इसके बाद लालू और अभिषेक ने दीपक को दूधी नदी में डुबाकर हत्या कर दी और उसका मोबाइल अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की तहकीकात जारी है और हत्या से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें